India, Static GK

भारतीय ऐतिहासिक घटनाओं की क्रमवार तिथियों  की सूची

 भारतीय ऐतिहासिक घटनाओं की क्रमवार तिथिय

 भारतीय ऐतिहासिक घटनाओं की क्रमवार तिथियों  की सूची

भारत वर्ष के नाम से प्रसिद्ध उपमहाद्वीप  उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में समुद्र तक फैला है। भारतीय इतिहास को तीन भागों में बाँटा गया है – प्राचीन भारत ,मध्यकालीन भारत एवं आधुनिक भारत । भारतीय इतिहास में अनेक प्रसिद्ध ऐतिहासिक घटना घटित हुई ।भारतीय ऐतिहासिक घटनाओं की क्रमवार तिथियों  की सूची नीचे टेबल में दी गई है

भारतीय ऐतिहासिक घटनाओं की क्रमवार तिथियों  की सूची

क्र.सं. तिथियाँ विवरण / विशेषता
1 6000 ई. पू मेहरगढ़ (सिंध-बलूचिस्तान सीमा), बुर्ज़होम (कश्मीर) में भारत के प्राचीनतम आवास, कृषि तथा पशुपालन के अवशेष।
2 5000–4000 ई. पू बागोर (भीलवाड़ा) तथा आदमगढ़ (होशंगाबाद) के निकट आखेटकों द्वारा भेड़-बकरी पालन के प्रथम अवशेष।
3 4000–3000 ई.पू. खेतिहारों-पशुपालकों की स्थानीय सभ्यताएँ।
4 2500 ई.पू. सिंधु घाटी में पूर्व-हड़प्पा सभ्यता के नगरों का विकास, अस्थि एवं प्रस्तर उपकरण तथा मनकों के आभूषण के अवशेष।
5 2500–1750 ई.पू. सिंधु सभ्यता की विस्तार अवधि.
6 1500-600 ई.पू. वैदिक सभ्यता की विस्तार अवधि
7 599–257 ई.पू. जैन धर्म के पुनर्प्रतिष्ठापक वर्धमान महावीर का काल (जन्म-कुन्डग्राम, वैशाली), मृत्यु-पावापुरी, कुशीनगर।.
8 563–483 ई.पू. बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जीवन काल, जन्म-लुम्बिनी, मृत्यु-कुशीनगर।
9 544–492 ई.पू. गौतम बुद्ध के समकालिक बिम्बिसार (हर्यक वंश) का राज्यकाल, मगध राज्य की श्रेष्ठता।
10 492–460 ई.पू. बिम्बिसार के पुत्र अजातशत्रु का राज्यकाल।
11 412–344 ई.पू. शिशुनाग वंश का शासनकाल, अवन्ति के प्रद्यौत वंश का मगध साम्राज्य में विलय।
12 400 ई.पू. सम्पूर्ण दक्षिण भारत में आर्यों का प्रभुत्व, सम्भवतः श्रीलंका तक विस्तार। (दक्षिण भारत)
13 344 ई.पू. महापद्मनन्द द्वारा मगध में नंदवंश की स्थापना।
14 326 ई.पू सिंकदर का भारत पर आक्रमण,नंद वंशी राजा घनानंद की सैन्य शक्ति से प्रभावित होकर सिकन्दर के सैनिकों का वापस लौटने का इरादा, वापसी मार्ग में बेबीलोन में सिकन्दर की मृत्यु।
15 322 ई.पू. चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा (कौटिल्य की मदद से) नंद शासक घनानंद को पराजित कर मौर्य वंश की स्थापना।
16 315 ई.पू. इण्डिका के लेखक तथा सेल्युकस (यूनानी शासक) के दूत मेगस्थनीज़ का भारत में आगमन।
17 298–273 ई.पू. चन्द्रगुप्त मौर्य के पुत्र बिन्दुसार का राज्य काल।
18 273–232 ई.पू अशोक का शासनकाल, मौर्यवंश का स्वर्णयुग, अशोक द्वारा कलिंग की विजय (262-61)।
19 185 ई.पू. अन्तिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या कर मौर्य सेनापति पुष्यमित्र शुंग द्वारा शुंग वंश की स्थापना।
20 155–130 ई.पू. सबसे प्रसिद्ध यवन शासक ‘मिनान्डर’ (मिलिन्द) का राज्यकाल।
21 145 ई.पू. चोल राजा एलारा की श्रीलंका के शासक असेल पर विजय तथा लगभग 50 वर्षों तक शासन।
22 71 ई.पू. शुंग वंश के अन्तिम सम्राट देवभूति की हत्या, वसुदेव के द्वारा कण्व वंश की स्थापना।
23 60 ई.पू. आन्ध्र में सिमुक द्वारा सातवाहन वंश की स्थापना।
24 58 ई.पू. उज्जैन के शासक विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत का प्रारम्भ।
25 78 ई. कुषाण वंश के महानतम शासक कनिष्क का राज्यारोहण, उसके द्वारा शक संवत का प्रारम्भ।
26 78–101 ई. कनिष्क का शासनकाल, चौथी बौद्ध संगीति का (कश्मीर में) आयोजन।
27 100 ई. अश्वघोष द्वारा ‘सौन्दरानन्द’ तथा ‘बुद्धचरित’ एवं ‘कुमारलाट’ के द्वारा ‘कल्पमंदितिका’ की रचना।
28 200–250 ई. सातवाहनों का पतन, महाराष्ट्र में आभीर, उत्तरी कनारा तथा मैसूर ज़िलों में कुन्तल और कटु, आन्ध्र में इक्ष्वाकु तथा विदर्भ में वाकाटकों की सत्ता स्थापित।
29 320–335 ई. चन्द्रगुप्त प्रथम ने गुप्त वंश को स्थापित किया।
30 335–376 ई. समुद्रगुप्त का शासनकाल।
31 330–375 ई. सम्पूर्ण उत्तर भारत में समुद्रगुप्त का शासन। पूर्व में असम, पश्चिम में काबुल, उत्तर में नेपाल तथा दक्षिण में पल्लवों तक, केवल उज्जैन स्वतंत्र (शक वंश के अधीन)।
32 375–413 ई. चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य द्वारा उज्जैन, मालवा तथा गुजरात पर विजय, राजधानी पाटलिपुत्र से अयोध्या और तत्पश्चात् कौशाम्बी स्थानान्तरित, चीनी यात्री फ़ाह्यान का भारत आगमन।
33 415–454 ई. कुमारगुप्त प्रथम का शासनकाल, नालन्दा में बौद्ध विहार तथा विश्वविद्यालय की स्थापना, हुणों के आक्रमण का ख़तरा।
34 455–467 ई. स्कन्दगुप्त का शासनकाल, हूणों का भारत पर प्रथम आक्रमण तथा उनकी पराजय।
35 477–496 ई. बुद्धगुप्त गुप्तवंश का अन्तिम सम्राट, गुप्तवंश का विघटन प्रारम्भ।
36 606–647 ई. हर्ष (पुष्यभुति वंश) का शासनकाल। चीनी बौद्ध यात्री ह्वेन त्सांग का भारत आगमन (630-44), बाणभट्ट ने ‘हर्षचरित’ की रचना की।
37 643 ई. चीनी यात्री ह्वेनसांग की चीन वापसी। (दक्षिण भारत)
38 622 ई. हिजरी संवत् की शुरूआत
40 712 ई. मुहम्मद बिन क़ासिम के नेतृत्व में भारत पर प्रथम अरब आक्रमण, मैत्रक राज्य का पतन। (पश्चिम भारत), मुहम्मद बिन क़ासिम का सिन्ध पर आक्रमण,
41 757–973 ई. मान्यखेत में राष्ट्रकूटों का शासनकाल। (दक्षिण भारत)
42 831–1310 ई. चन्देलों द्वारा बुंदेलखण्ड में स्वतंत्र राज्य की स्थापना, अनेक विष्णु मन्दिरों और खजुराहों के मन्दिरों का भी निर्माण। (पश्चिम भारत)
43 840–890 ई. सतलुज से नर्मदा नदी तक मिहिरभोज या भोज का शासन। (पश्चिम भारत)
44 1000 ई. महमूद गजनवी का भारत पर (काबुल में) प्रथम आक्रमण, स्थानीय जनता पर लूट तथा जबरन धर्म परिवर्तन।
45 1002 ई. महमूद गजनवी का तीसरा आक्रमण, आनन्दपाल से युद्ध तथा उसकी पराजय।
46 1025–1026 ई. गजनवी के द्वारा सोमनाथ मन्दिर (गुजरात) की लूट।
47 1027 ई. महमूद गजनी का अंतिम आक्रमण .
48 1030 ई. महमूद गजनवी की मृत्यु; मसूद, गजनी का सुल्तान, ‘किताब-उल-हिन्द’ के लेखक अलबेरूनी का भारत आगमन।
49 1178 ई पृथ्वीराज चौहान का दिल्ली पर शासन प्रारंभ.
50 1191 ई. तराईन की पहली लड़ाई में पृथ्वीराज द्वारा मोहम्मद गोरी पराजित
51 1192 ई. राईन की दूसरी लड़ाई में पृथ्वीराज चौहान मोहम्मद गोरी से पराजित
52 1200 ई. मोहम्मद गौरी की मृत्यु।
53 1206 ई. कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा ‘दिल्ली सल्तनत’ की स्थापना,क़ुतुबमीनार का निर्माण आरम्भ।
54 1210 ई. ऐबक की मृत्यु, आरामशाह उत्तराधिकारी बना।
55 1211–1236 ई. इल्तुतमिश का शासनकाल, रणथम्भौर विजय (1226)।
56 1221 ई. भारत पर चंगेज़ ख़ाँ का हमला।
57 1228 ई. बग़दाद के ख़लीफ़ा से इल्तुतमिश को ‘खिल्लत’ अर्थात् ‘इस्लामी शासक के रूप में मान्यता’।
58 1236 ई. इल्तुतमिश के उत्तराधिकारी रुकुनुद्दीन फ़ीरोज़शाह की मृत्यु, रजिया सुल्तान गद्दी पर बैठी।
59 1240 ई. रजिया सुल्तान की हत्या।
60 1241 ई. भारत पर मंगोलों का प्रथम आक्रमण।
61 1253 ई. अमीर ख़ुसरो का जन्म।
62 1266 ई. गयासुद्दीन बलबन गद्दी पर बैठा।
63 1286 ई. बलबन की मृत्यु।
64 1290 ई. जलालुद्दीन ख़िलजी दिल्ली का सुल्तान, ख़िलजी वंश की स्थापना।
65 1295–1316 ई. अलाउद्दीन ख़िलजी दिल्ली का सुल्तान, राज्य-विस्तार अभियान प्रारम्भ; गुजरात (1299), रणथम्भौर (1301), चित्तौड़ (1303), मालवा (1305), मलिक काफ़ूर के नेतृत्व में दक्कन अभियान, 1320-1325-अलाउद्दीन की मृत्यु
66 1320–1325 ई. ग़यासुद्दीन तुग़लक़ (गाज़ी मलिक) दिल्ली का सुल्तान बना, तुग़लक़ वंश की स्थापना, काकतीय तथा पाण्ड्यों के राज्य का दिल्ली सल्तनत में विलय (1321-1323)।
67 1325 ई. ग़यासुद्दीन की मृत्यु, मुहम्मद बिन तुग़लक़ गद्दी पर आसीन, अमीर ख़ुसरो की मृत्यु, फैंसिस्कन पादरी आडोरिक आफ़ पोर्डेनॉन की भारत यात्रा।
68 1326–1327 ई. मुहम्मद तुग़लक़ द्वारा दिल्ली से दौलताबाद राजधानी का स्थानान्तरण।
69 1333 ई. अफ़्रीकी यात्री इब्नबतूता की भारत यात्रा।
70 1336 ई. हरिहर एवं बुक्का द्वारा विजयनगर राज्य की स्थापना।
71 1351 ई. मुहम्मद तुग़लक़ की मृत्यु, फ़िरोज़ शाह तुग़लक उत्तराधिकारी बना।
72 1412 ई. अन्तिम तुग़लक़ शासक महमूद की मृत्यु, तुग़लक़ वंश का पतन।
73 1414 ई. दिल्ली पर ख़िज़्र ख़ाँ का अधिकार,खिज्र खाँ द्वारा सैयद वंश की स्थापना.।
74 1430–69 ई. मेवाड़ में राणा कुम्भा का राज्यकाल।
75 1447 ई. बहलोल लोदी का दिल्ली पर अधिकार, लोदी वंश की स्थापना।
76 1455 ई. प्रसिद्ध संत कबीर का जन्म।
77 1469 ई. सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का ननकाना (पंजाब) में जन्म।
78 1470 ई. रूसी यात्री निकितिन की भारत यात्रा।
79 1486 ई. पुर्तग़ाली नाविक सरदार बार्थोलोम्यो डिआज डेनोवेज ने ‘केप ऑफ़ गुड होप’ (शुभ यात्रा अंतरीप) की खोज की, इसी मार्ग से बाद में वास्कोडिगामा ने भारत की यात्रा की।
80 1489 ई. सिकन्दर लोदी गद्दी पर आसीन, बीजापुर स्वाधीन।
81 1498 ई. पुर्तग़ाली नाविक वास्कोडिगामा भारत में, कालीकट पहुँचा,उसके आगमन से ही भारत में पश्चिम का प्रादुर्भाव हुआ।
82 1502 ई. पुर्तग़ाल के राजा जॉन द्वितीय को पोप अलेक्जेंडर षष्टम का ‘बुल’ प्रदान किया गया, जिससे पुर्तग़ालियों को भारत के साथ व्यापार करने का एकाधिकार तथा भारत में राज्य स्थापित करने का औपचारिक अधिकार मिला।
83 1507 ई. गुजरात के शासक महमूद बेगड़ा का दीव (गोवा) में पुर्तग़ालियों के विरुद्ध अभियान।
84 1509 ई. विजयनगर में कृष्णदेवराय सिंहासनरूढ़, पुर्तग़ाली गवर्नर फ़्रांसिस्को-द-अल्मेडा भारत आया।
85 1510 ई. गोवा पर पुर्तग़ालियों का अधिकार, अलबुकर्क गवर्नर बना।
86 1517 ई. सिकन्दर लोदी की मृत्यु के पश्चात् इब्राहिम लोदी गद्दी पर बैठा।
87 1519 ई. बाबर का भारत आगमन।
88 1526 ई. (21 अप्रैल) बाबर तथा इब्राहिम लोदी के मध्य पानीपत का प्रथम युद्ध, इब्राहीम लोदी की पराजय तथा मृत्यु, दिल्ली पर क़ब्ज़े के साथ ही मुग़ल साम्राज्य की स्थापना।
89 1527 ई. राणा संग्राम सिंह तथा बाबर के मध्य खानवा का युद्ध (16 मार्च), राजा राणा संग्राम सिंह पराजित।
90 1528 ई. राणा संग्राम सिंह की मृत्यु, बाबर ने सहयोग के बदले शेरशाह को सासाराम (बिहार) की पैतृक जाग़ीर वापस की।
91 1529 ई. बाबर द्वारा घाघरा की लड़ाई में महमूद लोदी पराजित.
92 1530 ई. बाबर की मृत्यु (29 मई), हुमायूँ द्वारा कालिंजर का शासक प्रताप रुद्रेदव पराजित,विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय की मृत्यु (26 दिसम्बर)।
93 1538 ई. शेरशाह के हाथों बंगाल का शासक महमूदशाह परास्त, हुमायूँ का बंगाल पर आक्रमण, सिक्ख गुरु नानक देव का निधन।
94 1539 ई. चौसा की लड़ाई में हुमायूँ शेरशाह से पराजित.
95 1540 ई. बिलग्राम (कन्नौज) की लड़ाई में हुमायूँ शेरशाह सूरी से पराजित, शेरशाह का शासन प्रारंभ.
96 1545 ई. कालिंजर की लड़ाई में विस्फोट से घायल होने के बाद शेरशाह की मृत्यु.
97 1555 ई. हुमायूँ का दिल्ली पर पुन: कब्जा.
98 1556 ई. हुमायूँ की मृत्यु (24 जनवरी), बैरम ख़ाँ के संरक्षण में अकबर मुग़ल सम्राट बना, पानीपत के दूसरे युद्ध (5 नवम्बर) में अकबर के द्वारा आदिलशाह का दीवान हेमू पराजित, पुर्तग़ाल से पहला प्रेस भारत पहुँचा, जिसे जेसुइट पादरी गोवा लेकर आए थे।
99 1557 ई. ख़िज़्र ख़ाँ के साथ लड़ाई में आदिलशाह मारा गया, सिकन्दर सूर को हराकर मानकोट के क़िले पर अकबर का अधिकार।
100 1560 ई. बैरम खां के हाथों से अकबर ने सत्ता अपने हाथों में ली.
101 1563 ई. अकबर द्वारा तीर्थयात्रा-कर की समाप्ति।
102 1564 ई. अकबर ने हिंदुओं के ऊपर से जजिया कर हटाया, रानी दुर्गावती को परास्त कर गोंडवाना मुग़ल राज्य में सम्मिलित, रानी द्वारा आत्महत्या।
103 1565 ई. विजयनगर के शासक रामराय और बहमनी सुल्तानों के बीच तालीकोट का युद्ध, विजयनगर पराजित।
104 1568 ई. अकबर की चित्तौड़ पर विजय।
105 1569 ई. रणथम्भौर और कालिंजर पर अकबर का अधिकार, युवराज सलीम (जहाँगीर) का जन्म।
106 1571 ई. अकबर द्वारा फ़तेहपुर सीकरी का निर्माण तथा राजधानी बनाने का निर्णय।
107 1575 ई. ठुकरोई (उड़ीसा) का युद्ध, अकबर द्वारा दाऊद ख़ाँ पराजित फ़तेहपुर सीकरी में इबादतख़ाना की स्थापना।
108 1576 ई. हल्दीघाटी का युद्ध, अकबर द्वारा राणा प्रताप पराजित, अकबर का बंगाल पर अधिकार, दाऊद ख़ाँ की मृत्यु।
109 1582 ई. अकबर द्वारा दीन-ए-इलाही नामक धर्म का प्रसार
110 1600 ई. अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना
111 1601 ई. अकबर का असीरगढ़ पर अधिकार।
112 1602 ई. अबुल फ़जल की मृत्यु, डच यूनिवर्सल यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना, 13 वर्षों में ही हालैण्ड के एशिया व्यापार में असाधारण वृद्धि।
113 1605 ई. अकबर की मृत्यु (16 अक्टूबर), जहाँगीर गद्दी पर बैठा (24 अक्टूबर)।
114 1606 ई. शहजादा ख़ुसरो का विद्रोह, जहाँगीर के आदेशानुसार पाँचवें सिक्ख गुरु अर्जुन देव को प्राणदण्ड, ईरानियों द्वारा कंधार का घेराव, जहाँगीर की मेवाड़ पर चढ़ाई।
115 1608 ई. अहमद नगर पर मलिक अम्बर का पुनः अधिकार, इंग्लैण्ड के राजा जेम्स प्रथम का पत्र लेकर विलियम हाकिंस जहाँगीर के दरबार में भारत आया तथा तीन साल तक उसके दरबार में रहा, 1612 में वापस इंग्लैण्ड लौटकर भारत यात्रा का विवरण लिखा, संत तुकाराम का जन्म।
116 1609 ई. हालैंड की कंपनी द्वारा पुलिकट में डच फैक्टरी स्थापित।
117 1611 ई. मसुलीपटटम में अंग्रेज़ फैक्टरी स्थापित, जहाँगीर का नूरजहाँ से विवाह।
118 1612 ई. शाहजादा ख़ुर्रम (शाहजहाँ) का मुमताज़ महल से विवाह, बंगाल की राजधानी राजमहल से ढाका स्थानान्तरित।
119 1613 ई जहांगीर द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में फैक्ट्री स्थापित करने की आज्ञा
120 1614 ई. मेवाड़ के राणा अमर सिंह से जहाँगीर की संधि।
121 1615 ई. मेवाड़ पर जहाँगीर का अधिकार, इंग्लैण्ड के शासक जेम्स प्रथम के राजदूत के रूप में सर टामस रो जहाँगीर के दरबार में आया।
122 1627 ई. जहाँगीर की मृत्यु (29 अक्टूबर), जुन्नार (पूना) के निकट शिवनेरी के क़िले में शिवाजी का जन्म (20 अप्रैल)।
123 1628 ई. शाहजहाँ मुग़ल सम्राट बना (6 फ़रवरी)।
124 1636 ई. बीजापुर और गोलकुण्डा से मुग़लों की संधि, औरंगज़ेब दक्कन का सूबेदार नियुक्त।
125 1638 ई. शाहजहाँ द्वारा नए राजधानी शहर शाहजहाँनाबाद का निर्माण प्रारम्भ।
126 1639 ई. अंग्रेज़ों द्वारा मद्रास में सेंट जॉर्ज फ़ोर्ट की आधारशिला रखी गई। (दक्षिण भारत)
127 1646 ई. मुगल राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित
128 1653 ई. ताजमहल बनकर पूरा हुआ.
129 1664 ई. शिवाजी का सूरत पर आक्रमण, स्थानीय पुर्तग़ाली उपनिवेश द्वारा शिवाजी को वार्षिक नज़राना देना स्वीकार, फ़्राँसीसी ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना।
130 1665 ई. राजा जयसिंह के हाथों शिवाजी की पराजय, मुग़लों के साथ शिवाजी की पुरन्दर सन्धि।
131 1666 ई. शाहजहाँ की मृत्यु, मुग़ल दरबार में शिवाजी बन्दी (मई), नज़रबन्दी से मुक्त।
132 1668 ई. औरंगज़ेब द्वारा हिन्दुओं के विरुद्ध नये आदेश, ईस्ट इंडिया कम्पनी का पूर्ण अधिकार।
133 1669 ई. मथुरा में जाट सरदार गोकुल सिंह का विद्रोह, बम्बई पर अंग्रेज़ कम्पनी का पूर्ण अधिकार।
134 1674 ई. फ़्राँसीसी कप्तान फ़्राँसिस मार्टिन के द्वारा पांण्डिचेरी की स्थापना, शिवाजी द्वारा राज्याभिषेक (रायगढ़ में) तथा ‘छत्रपति’ की उपाधि धारण, ‘स्वराज’ की स्थापना।
135 1675 ई. सिक्ख गुरु तेगबहादुर सिंह को औरंगज़ेब द्वारा मृत्युदण्ड।
136 1679 ई. औरंगज़ेब द्वारा जज़िया कर पुनः आरोपित, मारवाड़ अभियान।
137 1680 ई. शिवाजी की मृत्यु, शंभाजी पेशवा बना, अलंकारवादी हिन्दी कवि केशवदास का जन्म।
138 1685 ई. अंग्रेज़ ईस्ट इंडिया कम्पनी का मुख्य व्यापार कार्यालय सूरत से बम्बई स्थानान्तरित।
139 1690 ई औरंगजेब द्वारा कलकत्ता में एक व्यापारिक केंद्र की स्थापना.
140 1702 ई. इंग्लैंण्ड में रानी ऐन गद्दी पर बैठीं, गोडोल्फिन के हस्तक्षेप से पुरानी और नयी कम्पनियों को एकीकरण कर नयी ईस्ट इंडिया कम्पनी का उदय।
141 1707 ई. औरंगज़ेब की मृत्यु, बहादुरशाह प्रथम (राजकुमार मुहम्मद मुअज्जम) मुग़ल सम्राट बना
142 1708 ई. सिक्खों के अन्तिम गुरु गोविंद सिंह का निधन (नादेड़ में)।
143 1738 ई. गोस्वामी तुलसीदास (रामचरितमानस क रचयिता) का निधन।
144 1739–40 ई दिल्ली पर नादिरशाह का आक्रमण, कोहिनूर हीरा एवं तख़्त-ए-ताऊस नादिरशाह के क़ब्ज़े में, खुरासान में नादिरशाह की उसके ही सेनापतियों के द्वारा हत्या।
145 1746–48 ई.. प्रथम कर्नाटक (आंग्ल-फ़्राँसीसी) युद्ध।
146 1750–1754 ई.. द्वितीय कर्नाटक युद्ध, डूप्ले की सहायता से चंदा साहब की अनवरुद्दीन पर विजय
147 1756 ई. अलीवर्दी ख़ाँ की मृत्यु, सिराजुद्दौला बंगाल की गद्दी पर आसीन तथा कलकत्ता पर अधिकार, तीसरा कर्नाटक युद्ध।
148 1757 ई. प्लासी के युद्ध (23 जून) में अंग्रेज़ों द्वारा सिराजुद्दौला पराजित, मीर ज़ाफ़र नवाब बनाया गया (28 जून), अंग्रेज़ों का कलकत्ता पर पुनः अधिकार, सिराजुद्दौला को मृत्युदण्ड (2 जुलाई), अंग्रेज़ों का राजनीतिक प्रभुत्व स्थापित।
149 1760 ई. वांडीवास के युद्ध में अंग्रेज़ों के हाथों फ़्राँसीसी पराजित, रोबर्ट क्लाइब इंग्लैण्ड वापस, मीर क़ासिम बंगाल का नवाब बना।
150 1761 ई. अहमदशाह अब्दाली तथा मराठों के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध (14 जनवरी), मराठे पराजित, फ़्राँसीसियों द्वारा पांण्डिचेरी अंग्रेज़ों को समर्पित,
151 1764 ई. बक्सर का युद्ध, शाहआलम, शुजाउद्दौला तथा मीर क़ासिम की संयुक्त सेनायें अंग्रेज़ों से पराजित।
152 1765 ई. रोबर्ट क्लाइब द्वारा दूसरी बार पुनः बंगाल का गवर्नर बनकर वापस आया, शुजाउद्दौला, शाहआलम तथा ईस्ट इंडिया कम्पनी के मध्य इलाहाबाद की सन्धि, शाहआलम ने बिहार, बंगाल तथा उड़ीसा की दीवानी ईस्ट इंडिया कम्पनी को सौंपी, मीर ज़ाफ़र की मृत्यु।
153 1767–69 ई. प्रथम मैसूर युद्ध, अंग्रेज़ों ने अपमानजनक शर्तों पर हैदर अली से सन्धि की, हैदर अली का चेन्नई अभियान।
154 1769 ई. निज़ाम और मराठों के साथ अंग्रेज़ों की चेन्नई सन्धि।
155 1771 ई. मराठों का हैदर अली पर आक्रमण, दिल्ली पर मराठों का क़ब्ज़ा, शाहआलम को अंग्रेज़ों के बन्धन से मुक्ति।
156 1772 ई. वॉरेन हेस्टिंग्स बंगाल का गवर्नर नियुक्त,भारतीय मामलों के लिए ब्रिटिश संसद की दो संसदीय समितियों का गठन, कम्पनी द्वारा द्वैध शासन के समाप्ति की तथा खुद दीवान का कार्य अपने हाथों में लेने की घोषणा।
157 1772–1833 ई. राजा राममोहन राय का जीवनकाल।
158 1773 ई. ब्रिटिश संसद द्वारा रेग्युलेटिंग एक्ट पारित,रघुनाथराव पेशवा बना,अंग्रेज़ों और अवध के नवाब के बीच रुहेलखण्ड पर संयुक्त रूप से चढ़ाई का समझौता।
159 1774 ई. वारेन हेस्टिंग्स बंगाल का गवर्नर-जनरल बना, कलकत्ता में पहले उच्चतम न्यायालय की स्थापना, नारायणराव पेशवा बना।
160 1775 ई. ईस्ट इंडिया कम्पनी और अवध के वज़ीर आसफ़उद्दौला के बीच (एक-दूसरे के विरुद्ध कार्रवाई न करने की) मैत्री सन्धि, रघुनाथराव तथा अंग्रेज़ों के बीच सूरत की सन्धि।
161 1775–1782 ई. प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध।
162 1776 ई. अंग्रेज़ों तथा मराठों के बीच पुरन्दर की सन्धि।
163 4000–3000 ई.पू. खेतिहारों-पशुपालकों की स्थानीय सभ्यताएँ।
164 1779 ई. मराठों तथा अंग्रेज़ों के बीच बड़गाँव समझौता मराठों ने 1773 में खोए हुए क्षेत्र पुनः प्राप्त किए, हैदर अली, हैदराबाद के निज़ाम तथा मराठों अंग्रेज़ों का विरोध करने को एकजुट।
165 1780 ई. कैप्टन पोफम के नेतृत्व में ईस्ट इंडिया कम्पनी का ग्वालियर पर अधिकार, द्वितीय मैसूर युद्ध प्रारम्भ, हैदर अली द्वारा कर्नाटक ध्वस्त, महाराजा रणजीत सिंह का जन्म, जेम्स हिक्की द्वारा ‘बंगाल गजट’ का प्रकाशन।
166 1781 ई. रेग्युलेटिंग एक्ट में संशोधन, वारेन हेस्टिंग्स द्वारा ‘कलकत्ता मदरसा’ की स्थापना, बंगाल में ‘बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू’ की स्थापना।
167 1782 ई. अंग्रेज़, मराठा और हैदर अली के बीच ‘सालबाई की सन्धि’ हैदर अली की मृत्यु।
168 1782–99 ई. टीपू सुल्तान मैसूर का शासक बना।
169 1784 ई. टीपू सुल्तान के साथ ‘मंगलौर की सन्धि’, मैसूर युद्ध द्वितीय की समाप्ति, भारतीय मामलों के लिए ‘बोर्ड ऑफ़ कन्ट्रोल’ की स्थापना हेतु पिट का इंडिया एक्ट ब्रिटिश संसद में पारित, ‘एसियाटिक सोसाइटी आफ़ बंगाल’ की स्थापना।
170 1785 ई. वारेन हेस्टिंग्स का त्यागपत्र, पंजाब में सिखों का आधिपत्य, दिल्ली पर महादजी सिंधिया का अधिकार।
171 1786–1793 ई. लॉर्ड कार्नवालिस बंगाल का गवर्नर-जनरल, गवर्नर-जनरल को अपने परिषद के निर्णय को निरस्त करने की व्यवस्था।
172 1788–1795 ई. वारेन हेस्टिंग्स पर महाभियोग।
173 1790–92 ई. अंग्रेजों और टीपू के बीच तीसरा मैसूर युद्ध, श्रीरंगपट्टम की संधि
174 1793–1798 ई. बंगाल के गवर्नर-जनरल सर जॉन शोर का कार्यकाल।
175 1793 ई. बंगाल में भू-राजस्व का स्थायी बंदोबस्त, ब्रिटिश संसद द्वारा भारत में युद्ध नियंत्रण विधेयक पारित। पांण्डिचेरी पर अंग्रेज़ों का अधिकार, कम्पनी के चार्टर का नवीनीकरण।
176 1798–1805 ई. लॉर्ड वेलेजली बंगाल का गवर्नर-जनरल।
177 1799 ई. चौथा मैसूर युद्ध, अंग्रेजों द्वारा टीपू की हार, टीपू की मृत्यु, मैसूर का विभाजन
178 1803 ई. द्वितीय आंग्ल मराठा युद्ध (1803-05) में मराठों की पराजय। अलीगढ़ पर अंग्रेज़ों का अधिकार। भोंसले के साथ ईस्ट इंडिया कम्पनी की ‘देवगाँव की सन्धि’ तथा सिंधिया के साथ ‘सुर्जी अर्जुनगाँव की सन्धि’।
179 1805–1807 ई. सर जॉर्ज बार्लो बंगाल का गवर्नर-जनरल।
180 1807–1813 ई. लॉर्ड मिण्टो प्रथम बंगाल का गवर्नर-जनरल।
181 1809 ई. अंग्रेज़ों और रणजीत सिंह के बीच ‘अमृतसर की सन्धि’ (25 अप्रैल)। सतलज पूर्व की पंजाबी रियासत अंग्रेज़ों के संरक्षण में। रणजीत सिंह शासक स्वीकृत।
182 1813–1823 ई लॉर्ड हेस्टिंग्स बंगाल का गवर्नर-जनरल।
183 1817 ई. कलकत्ता में ‘हिन्दू कॉलेज’ की स्थापना (डेविड हेयर तथा राममोहन राय द्वारा)।
184 1819 ई. पेशवा पद की समाप्ति।
185 1821 ई. पूना में संस्कृत कॉलेज की स्थापना।
186 1823–1828 ई. लॉर्ड एमहर्स्ट बंगाल का गवर्नर-जनरल नियुक्त।
187 1824–1883 ई. स्वामी दयानन्द सरस्वती का जीवनकाल, आर्य समाज की स्थापना (1875 में)।
188 1828–1833 ई. लॉर्ड विलियम बैंटिक बंगाल का गवर्नर-जनरल।
189 1828 ई. राममोहन राय द्वारा ‘ब्रह्म समाज की स्थापना’। ऐकेडमिक एसोसिएशन स्थापित।
190 1829 ई. लॉर्ड विलियम बैंटिक द्वारा सती प्रथा ग़ैरक़ानूनी घोषित।
191 1829–1837 ई. बैंटिक द्वारा ठगों का दमन।
192 1833 ई. ईस्ट इंडिया कम्पनी के चार्टर का नवीनीकरण, वैधानिक शक्ति का केन्द्रीयकरण। बंगाल का गवर्नर-जनरल पहली बार भारत के गवर्नर-जनरल के नाम से जाने लगा, भारतीय विधि आयोग की नियुक्ति, ब्रिटेन में दास-प्रथा पर प्रतिबंध लगाया गया।
193 1833–1835 ई. लॉर्ड विलियम बैंटिक भारत का गवर्नर-जनरल।
194 1835–1836 ई. सर चार्ल्स मेटकॉफ़ कार्यकारी गवर्नर-जनरल।
195 1835 ई मेटकॉफ़ द्वारा समाचार पत्रों पर से प्रतिबन्ध समाप्त। लॉर्ड मैकाले का शिक्षा नीति पर प्रस्ताव।कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की स्थापना।
196 1836–1842 ई. लॉर्ड आकलैण्ड गवर्नर-जनरल।
197 1837 ई. अकबर द्वितीय का उत्तराधिकारी बहादुरशाह द्वितीय ‘जफ़र’ गद्दी पर आसीन, महारानी विक्टोरिया गद्दी पर आसीन।
198 1839–1842 ई. प्रथम आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध।
199 1841–1844 ई. लॉर्ड एलनबरो गवर्नर-जनरल।
200 1843 ई सिन्ध पर अंग्रेज़ों का आधिपत्य। दासप्रथा पर प्रतिबन्ध। ‘बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी’ की स्थापना।
201 1844–1848 ई. लॉर्ड हार्डिंग गवर्नर-जनरल।
202 1845–46 ई. प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध में सिख पराजित।
203 1846 ई. अंग्रेज़ों तथा सिखों के बीच लाहौर की सन्धि।
204 1847 ई. रुड़की में प्रथम इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना।
205 1848–1856 ई.. लॉर्ड डलहौज़ी गवर्नर-जनरल।
206 1848–1849 ई. दूसरे आंग्ल सिख युद्ध में सिख पराजित।
207 1849 ई. पंजाब, जैतपुरा तथा संभलपुर का ब्रिटिश साम्राज्य में विलय। । कलकत्ता में बेथुन द्वारा पहली कन्या पाठशाला की स्थापना। डलहौज़ी द्वारा मुग़ल राजवंश की समाप्ति पर विचार।
208 1851 ई. कलकत्ता में ‘ब्रिटिश इंडियन एसोसियशन’ की स्थापना।
209 1852 ई. द्वितीय आंग्ल-बर्मा युद्ध, पूना में ‘दक्कन एजुकेशन सोसायटी’ की स्थापना।कम्पनी के चार्टर का नवीनीकरण तथा पहली बार आई सी एस. (भारतीय प्रशासनिक सेवा) परीक्षा प्रारम्भ। सस्ती डाक सेवा प्रारम्भ।
210 1853 ई. भारत में बंबई से थाणे के बीच पहली रेल की शुरूआत।
211 1854 ई. बंगाल में नील विद्रोह।
212 1855 ई. संथाल विद्रोह। पटसन उद्योग की शुरुआत। कलकत्ता में ‘अंजुमने इस्लामी’ (या मोहम्मडन एसोसिएशन) की स्थापना (मई 6)।
213 1856 ई. अवध ब्रिटिश साम्राज्य में सम्मिलित। भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम। बंगाल विधान परिषद् द्वारा हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित। भारतीय सैनिकों को इनफील्ड रायफल और चर्बीयुक्त कारतूस प्रयोग के लिए दिये गये। कलकत्ता में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना।
214 1856–62 ई. लॉर्ड कैनिंग गवर्नर-जनरल।
215 1857 ई. कलकत्ता, बम्बई तथा मद्रास विश्वविद्यालयों की स्थापना। 1857 का विद्रोह, केशवचन्द्र सेन ब्रह्म समाज में शामिल, मंगल पाण्डे द्वारा लेफ्टिनेंट बाग़ की गोली मारकर हत्या।
216 1858 ई. ब्रिटिश सम्राट द्वारा भारत में अंग्रेजी राज्य को अपने हाथों में लेने की घोषणा, महारानी विक्टोरिया का घोषणा-पत्र
217 1862–63 ई. लॉर्ड एल्गिन प्रथम का वायसराय काल।
218 1864–69 ई. सर जॉन लारेंस वायसराय।
219 1866 ई. केशवचन्द्र सेन द्वारा ‘भारतीय ब्रह्म समाज’ की स्थापना। ‘ईस्ट इंडिया एसोसिएशन’ की स्थापना तथा बाद में ‘लन्दन इंडिया सोसाइटी’ का इसमें विलेय।
220 1867 ई. ब्रह्मसमाज की प्रेरणा से बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना।
221 1869–72 ई. लॉर्ड मेयो का वायसराय काल।
222 1872–76 ई. लॉर्ड नार्थब्रुक वायसराय।
223 1875 ई. स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा ‘आर्य समाज’ की स्थापना।सैय्यद अहमद ख़ान द्वारा ‘मोहम्मडन ऐंग्लो-ओरिएन्टल कॉलेज’ (अलीगढ़) की स्थापना। अजमेर में ‘मेयो कॉलेज’ की स्थापना। अमेरिका में थियोसॉफिकल सोसायटी की स्थापना। कलकत्ता में ‘इंडिया लीग’ की स्थापना।
224 1876–80 ई लॉर्ड लिटन प्रथम का वायसराय काल।
225 1877 ई. महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी घोषित।
226 1881 ई. पहला फैक्ट्री अधिनियम। मैसूर राज्य उसके मूल शासकों को सौंपा गया। ‘ट्रबियून’, ‘केसरी’ तथा ‘मराठा’ का प्रकाशन।
227 1882 ई. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट निरस्त। हंटर आयोग, भारतीय शिक्षा आयोग, पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना।
228 1883 ई. इल्बर्ट बिल गवर्नर-जनरल की विधान परिषद् में प्रस्तुत। भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
229 1884–88 ई. लॉर्ड डफ़रिन वायसराय।
230 1885 ई. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना तथा पहला अधिवेशन बम्बई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत स्कूल में। बंगाल टेनेंसी एक्ट पारित, बंगाल स्थानीय स्वशासन। अधिनियम पारित, आंग्ल-बर्मा युद्ध। बम्बई प्रेसीडेन्सी एसोसिएशन की स्थापना।
231 1886 ई. अफ़ग़ानिस्तान की उत्तरी सीमा का निर्धारण। रामकृष्ण परमहंस की मृत्यु। कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन में पंजाब के प्रतिनिधि लाला मुरलीधर का हिन्दी में भाषण। कांग्रेस के मंच से हिन्दी में यह पहला भाषण था।
232 1888–94 ई. लॉर्ड लैन्सडाउन वायसराय।
233 1893 ई. एनी बेसेन्ट का भारत आगमन, स्वामी विवेकानन्द शिकांगो सम्मेलन के लिए अमेरिका रवाना।
234 1894–99 ई. Jayanti Patnaik लॉर्ड एल्गिन द्वितीय का वायसराय काल।
235 1897 ई. भारतीय शिक्षा सेवा का गठन। सुभाषचन्द्र बोस का जन्म। लोकमान्य तिलक को शिवाजी से सम्बोधित देश के भक्ति के पद्य लिखने के आरोप में 18 माह की कड़ी क़ैद।
236 1898 ई. ‘प्रार्थना समाज’ (बम्बई) द्वारा एक दलित वर्ग मिशन प्रारम्भ।
237 1899–1905 ई. लॉर्ड कर्ज़न वायसराय।
238 1904 ई. कोआपरेटिव सोसायटी अधिनियम, पुरातत्त्व विभाग की स्थापना, भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम,
239 1905 ई. बंगाल विभाजन, लॉर्ड मार्ले भारतीय मामलों के सचिव नियुक्त।
240 1905–10 ई. लॉर्ड मिण्टो द्वितीय का वायसराय काल।
241 1906 ई. कांग्रेस (कलकत्ता अधिवेशन) मंच से दादाभाई नौरोजी द्वारा ‘स्वराज’ शब्द का पहली बार प्रयोग। ढाका में ‘मुस्लिम लीग’ की स्थापना।
242 1907 ई. सूरत अधिवेशन में कांग्रेस विभाजित। एनी बेसेन्ट थियोसोफिकल सोसायटी की अध्यक्ष बनी। टाटा इस्पात कारखाने से इस्पात का उत्पादन प्रारम्भ।
243 1908 ई. समाचार पत्र अधिनियम। खुदीराम बोस को फाँसी। तिलक पर राजद्रोह का मुकदमा।
244 1909 ई. मॉर्ले मिण्टो सुधार। भारतीय परिषद् अधिनियम पारित।
245 1910–16 ई. लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय का वायसराय काल।
246 1911 ई. द्वितीय दिल्ली दरबार। सम्राट जार्ज पंचम की भारत यात्रा। बंगाल विभाजन रद्द। राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानान्तरित करने की घोषणा। जनगणना।
247 1912 ई. राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानान्तरित। दिल्ली प्रान्त का गठन। लॉर्ड हार्डिंग दिल्ली में बम विस्फोट में घायल। जवाहर लाल नेहरू पहली बार कांग्रेस अधिवेशन (बांकीपुर) में उपस्थित। इंस्लिंग्टन कमीशन का गठन। अबुलकलाम आज़ाद द्वारा ‘अल-हिलाल’ अख़बार प्रकाशित।
248 1913 ई. रवीन्द्रनाथ टैगोर को नोबेल पुरस्कार। फ़िरोजशाह मेहता द्वारा ‘द बम्बई क्रॉनिकल’ की शुरुआत। सैन फ़्राँसिस्को में गदर पार्टी का गठन।
249 1914–18 ई. प्रथम विश्व युद्ध। ब्रिटेन द्वारा तुर्की के विरुद्ध हमला।
250 1915 ई. भारतीय सुरक्षा अधिनियम। गाँधी जी दक्षिण अफ़्रीका से लौटे। अहमदाबाद में सत्याग्रह आश्रम की स्थापना। गोपाल कृष्ण गोखले का निधन। एनी बेसेन्ट द्वारा ‘होमरूल लीग’ के गठन की घोषणा (25 सितम्बर)।
251 1916 ई. लोकमान्य तिलक द्वारा ‘होमरूल लीग’ की स्थापना (26 अप्रैल)। कांग्रेस-मुस्लिम लीग के बीच ‘लखनऊ समझौता’। पूना में प्रथम महिला विश्वविद्यालय की स्थापना। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना। दादाभाई नौरोजी का निधन।
252 1916–1921 ई. लॉर्ड चेम्सफोर्ड का वायसराय काल।
253 1918 ई. रौलट एक्ट रिपोर्ट तथा मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट प्रकाशित। ,प्रथम विश्व युद्ध समाप्त
254 1919 ई. मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार पारित। रौलट एक्ट पारित। जलियांवाला बाग़ नरसंहार। ख़िलाफत कमेटी की स्थापना। रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा सर की उपाधि वापस। बम्बई में मिल मज़दूरों का पहला सम्मेलन। एनी बेसेन्ट की अध्यक्षता में दिल्ली में पहला अखिल भारतीय महिला सम्मेलन आयोजित। इलाहाबाद में ‘लीडर समाचार पत्र’ के कार्यालय में ‘उत्तर प्रदेश लिबरेशन एसोसिएशन’ की स्थापना। तृतीय अफ़ग़ान युद्ध। भारतीय सरकार अधिनियम 1919 पारित।
255 1920 ई. ख़िलाफ़त तथा असहयोग आंदोलन आरम्भ। गाँधी जी द्वारा बोअर युद्ध में मिला ‘केसर-ए-हिन्द’ पदक सरकार को वापस। लॉर्ड सिन्हा बिहार-उड़ीसा के गवर्नर। कांग्रेस का नेतृत्व गांधीजी के हाथ में। ‘अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस’ की स्थापना। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना। तिलक की मृत्यु। हण्टर समिति की रिपोर्ट प्रकाशित।
256 1921–1926 ई. लॉर्ड रीडिंग का वायसराय काल।
257 1921 ई. मालाबार में मोपला विद्रोह, प्रिंस ऑफ वेल्स की भारत यात्रा, राष्ट्रव्यापी हड़ताल, भारत में जनगणना, प्रथम बार जनसंख्या ह्नांस
258 1922 ई. असहयोग आंदोलन, कांग्रेस द्वारा गाँधीजी आंदोलन के एकमात्र नेता घोषित, चौरी-चौरा में हिंसा, गाँधी जी द्वारा आंदोलन स्थगित
259 1923 ई. चितरंजनदास और मोतीलाल नेहरू द्वारा स्वराज पार्टी का निर्माण
260 1927 ई. इंडियन नेवी एक्ट, साइमन कमीशन की नियुक्ति
261 1927 ई. कांग्रेस के मद्रास अधिवेशन में स्वतंत्रता के लक्ष्य की घोषणा, मुस्लिम लीग का विभाजन (29 दिसम्बर)।
262 1928 ई. साइमन कमीशन का भारत आगमन, सभी दलों द्वारा कमीशन का बहिष्कार.
263 1929 ई. कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में आजादी की माँग.
264 1930 ई. 26 जनवरी को पहली बार सारे देश में स्वाधीनता दिवस का आयोजन, सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ, गाँधी जी द्वारा दांडी मार्च-नमक सत्याग्रह, सरकार का दमन चक्र, प्रथम गोलमेज सम्मेल.
265 1931 ई. गाँधी-इरविन समझौता, दूसरा गोलमेज सम्मेलन
266 1932 ई. कांग्रेज आंदोलन को कुचलने का प्रयास, तीसरा गोलमेज सम्मेलन, सांप्रदायिक निर्णय, 24 सितम्बर को गांधीजी और अम्बेडकर के मध्य पूना समझौता सम्पन्न।
267 1934 ई. सविनय अवज्ञा आंदोलन वापस। पटना में आचार्य नरेन्द्रदेव की अध्यक्षता में ‘कांग्रेस समाजवादी पार्टी’ के गठन की घोषणा (17 मई)।
268 1935 ई. भारत सरकार अधिनियम 1935 पारित (अगस्त)। भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता।
269 1937 ई. संघीय न्यायालय की स्थापना। प्रान्तीय स्वशासन का उदघाटन (अप्रैल)। 11 में से 7 प्रान्तों में कांग्रेस मंत्रिमण्डल गठित। मध्य प्रान्त में डॉ. एन. जी. खरे द्वारा देश का पहला मंत्रिमण्डल गठित (9 जून)। केन्द्रीय विधानसभी में चिंतामणि देशमुख द्वारा प्रस्तुत पति की सम्पत्ति में विधवाओं को उत्तराधिकार दिलाने वाला विधेयक पारित (5 फ़रवरी)। गाँधी जी के नेतृत्व में अखिल भारतीय शिक्षा कांफ़्रेंस द्वारा नई शिक्षा नीति का नियोजन।
270 1938 ई. सुभाषचन्द्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित। बी. डी. सावरकर हिन्दू महासभा के अध्यक्ष निर्वाचित। शरतचन्द्र चटर्जी तथा मोहम्मद इक़बाल की मृत्यु।
271 1939 ई. त्रिपुरा अधिवेशन में सुभाषचन्द्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर दुबारा निर्वाचित तथा बाद में त्यागपत्र (28 अप्रैल)। बोस द्वारा ‘फारवर्ड ब्लाक’ की स्थापना (3 मई)। द्वितीय विश्वयुद्ध आरम्भ (3 सितम्बर)। विश्वयुद्ध में भारत को बिना इजाज़त शामिल करने के विरोधस्वरूप प्रान्तीय कांग्रेस मंत्रिमण्डलों का त्यागपत्र। जिन्ना द्वारा कांग्रेस शासन से मुक्ति के लिए 22 दिसम्बर को ‘मुक्ति दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान (8 अक्टूबर)।
272 1940 ई. मौलान अबुलकलाम आज़ाद कांग्रेस अध्यक्ष। मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन में जिन्ना द्वारा मुसलमानों के लिए पृथक् देश की मांग (22 मार्च)। कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा गाँधी जी का व्यक्तिगत सत्याग्रह स्वीकृत (13 अक्टूबर)। विनोबा भावे पहले व्यक्तिगत सत्याग्रही।
273 1941 ई. जापान द्वारा युद्ध की घोषणा। जिन्ना द्वारा पाकिस्तान की परिकल्पना पर कांग्रेस की स्वीकृति की मांग (17 अप्रैल)। सुभाषचन्द्र बोस नज़रबन्दी से भागकर कलकत्ता से जर्मनी पहुँचे।
274 1942 ई. भारत में क्रिप्स मिशन का दौरा, कांग्रेस और मुस्लिम लीग द्वारा क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव का विरोध, कांग्रेस द्वारा भारत छोड़ो प्रस्ताव पास
275 1943 ई. मुस्लिम लीग ने अपने कराची अधिवेशन में ‘डिवाइड एंड क्किट’ (बाँटों और छोड़ो) स्लोगन को पारित किया।
276 1943 ई. लॉर्ड वेवेल भारत के वायसराय और गवर्नर-जनरल नियुक्त, समझौते के लिए वेवेल का प्रस्ताव, कांग्रेस और मुस्लिम लीग द्वारा वेवेल प्रस्ताव से असहमति
277 1944 ई. लाहौर में प्रमुख अकाली नेता शेरसिंह की घोषणा कि देश विभाजन या पाकिस्तान की मांग को स्वीकृति दी गई तो सिख भी अलग स्वतंत्र राष्ट्र की मांग करेंगे (1 सितम्बर)। सी. राजगोपालाचारी के सुझावों पर संवैधानिक अड़चन के लिए गांधीजी-जिन्ना वार्ता (9 सितम्बर)। आज़ाद हिन्द फ़ौज भारत के निकट पहुँची।
278 1945 ई. ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार। द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति। लॉर्ड वेवेल की घोषणा। आज़ाद हिन्द फ़ौज का आत्मसमर्पण तथा उन पर पहली बार मुकदमा।
279 1946 ई. अंतरिम सरकार का गठन (2 सितम्बर)। जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री नियुक्त। मुस्लिम लीग अंतरिम सरकार में शामिल (26 अक्टूबर)। संविधान सभा की पहली बैठक (दिसम्बर)। कैबिनेट मिशन योजना की घोषणा (16 जून)।
280 1947 ब्रिटिश शासन से भारत की आज़ादी ।
281 1947 लॉर्ड माऊंटबेटन को भारत का अंतिम वायासाराय नियुक्त किया गया ।
282 1947 भारत द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति (15 अगस्त), भारत का विभाजन पाकिस्तान का जन्म,भारत पाकिस्तान के मध्य रेडकलिफ्फ रेखा की घोषणा ।
283 1948 लॉर्ड माऊंटबेटन का भारत के गवर्नर जनरल के पद से इस्तीफ़ा ।
284 1950 भारत एक गणतंत्र के रूप में स्थापित ।
285 1956 दिल्ली को भारतीय संघ का क्षेत्र बनाया गया ।
286 1960 बंबई राज्य को महाराष्ट्र एवं गुजरात मे विभाजित किया गया ।
287 1974 एटम बम के प्रयोग में भारत विश्व का 6 वा राष्ट्र बना ।
288 1975 सोवियत संघ की सहायता से भारत ने 1 स्ट्रीट सेटिलाइट का प्रक्षेपण किया ।
289 1980 रोहिणी 1, प्रथम भारतीय सेटिलाइट, का कक्षा में प्रक्षेपण ।
290 19994 भारतीय सुंदरी सुष्मिता सेन ने 43वाँ मिस यूनिवर्स का खिताब जीता ।
291 1994 ऐश्वर्या राय ने 44वाँ मिस वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम किया ।
292 2008 भारत ने प्रथम अमानवीय चन्द्र मिशन चंद्रयान -1 का प्रक्षेपण किया ।

You Might Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>