VidyaGyaan

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले व्यक्तियों की सूची 

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले व्यक्तियों की सूची

[List of Winners of Dada Saheb Phalke Award till Now]

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा जगत का सबसे सम्माननीय और बड़ा पुरस्कार है। यह पुरस्कार हर वर्ष भारत सरकार द्वारा साल 1969 से  फिल्मी हस्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से उस भारतीय सिनेमा की प्रमुख हस्ती को दिया जाता है, जिसने अपने जीवन काल में भारतीय सिनेमा जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। जिसके अन्तर्गत 10 लाख रुपए की नकद राशि, एक शाल और एक स्वर्ण कमल दिया जाता है। यह पुरस्कार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित की गई संस्था डायरेक्टोरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल द्वारा हर साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाता हैं.

भारतीय फिल्म उद्योग का ‘पितामह’ धुंडिराज गोविन्द फाल्के उपाख्य दादासाहब फाल्के  को कहा जाता है इन्हें 1913 में भारत की पहली फुल लेंथ म्यूट फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ बनाने का श्रेय जाता है इस पुरस्कार की पहली विजेता देविका रानी थी। साल  2016 में  मशहूर तेलुगु फिल्म अभिनेता कासीनाधुनी विश्वनाथ को फिल्म जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले व्यक्तियों की सूची 

क्र.सं. वर्ष विजेताओं का नाम योगदान फिल्म इंडस्ट्री
1 2016 कासीनाधुनी विश्वनाथ तेलुगु फिल्म अभिनेता और निर्देशक तेलुगू
2 2015 मनोज कुमार अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक हिन्दी
3 2014 शशि कपूर अभिनेता हिन्दी
4 2013 गुलजार कवि, फ़िल्म निर्माता हिन्दी
5 2012 प्राण किशन शिकंद अभिनेता हिन्दी
6 2011 सौमित्र चटर्जी अभिनेता बंगाली
7 2010 के. बालचन्द्र निर्देशक तमिल , तेलुगू
8 2009 डी. रामा नायडू फ़िल्म निर्माता तेलुगू
9 2008 वी. के. मूर्ति छायाकार हिन्दी
10 2007 मन्ना डे गायक बंगाली ,हिन्दी
11 2006 तपन सिन्हा निर्देशक बंगाली ,हिन्दी
12 2005 श्याम बेनेगल निर्देशक हिन्दी
13 2004 अडूर गोपालकृष्णन निर्देशक मलयालम
14 2003 म्रणाल सेन निर्देशक बंगाली
15 2002 देव आनंद निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, अभिनेता हिन्दी
16 2001 यश चोपडा निर्देशक, फ़िल्म निर्माता हिन्दी
17 2000 आशा भोंसले गायिका हिन्दी , मराठी
18 1999 ॠषिकेष मुखर्जी निर्देशक हिन्दी
19 1998 रवि चोपडा निर्देशक, फ़िल्म निर्माता हिन्दी
20 1997 कवि प्रदीप गीतकार हिन्दी
21 1996 शिवाजी गणेशन अभिनेता तमिल
22 1995 डाँ राजकुमार अभिनेता कन्नड़
23 1994 दिलीप कुमार (युसूफ खान) अभिनेता हिन्दी
24 1993 मजरुह सुल्तानपुरी गीतकार हिन्दी
25 1992 डाँ भुपेन हजारिका निर्देशक असमिया
26 1991 भालजी पेंढारकर निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, पटकथा लेखक मराठी
27 1990 अक्किनेनी नागेश्वर राव अभिनेता तेलुगू
28 1989 लता मंगेशकर गायिका हिन्दी, मराठी
29 1988 अशोक कुमार अभिनेता हिन्दी
30 1987 राजकपूर अभिनेता, निर्देशक हिन्दी
31 1986 बी. नाग रेड्डी फ़िल्म निर्माता तेलुगू
32 1985 वी. शांताराम निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, अभिनेता हिन्दी ,मराठी
33 1984 सत्यजीत रे निर्देशक बंगाली
34 1983 दुर्गा खोटे अभिनेत्री हिन्दी , मराठी
35 1982 एल वी प्रसाद अभिनेता, निर्देशक, फ़िल्म निर्माता हिन्दी , तमिल , तेलुगू
36 1981 नौशाद अली संगीत निर्देशक हिन्दी
37 1980 पी. जयराज अभिनेता, निर्देशक हिन्दी , तेलुगू
38 1979 सोहराब मोदी अभिनेता, निर्देशक, फ़िल्म निर्माता हिन्दी
39 1978 राय चन्द्र बोरल संगीत निर्देशक, निर्देशक बंगाली , हिन्दी
40 1977 नितिन बोस छायाकार, निर्देशक, पटकथा लेखक बंगाली, हिन्दी
41 1976 कानन देवी अभिनेत्री बंगाली
42 1975 धीरेन्द्रनाथ गांगुली अभिनेता, निर्देशक बंगाली
43 1974 बी एन रेड्डी निर्देशक तेलुगू
44 1973 सुलोचना (रुबी मय्यर्स) अभिनेत्री हिन्दी
45 1972 पंकज मलिक संगीत निर्देशक बंगाली एवं हिन्दी
46 1971 पृथ्वीराज कपूर (मरणोपरान्त) अभिनेता हिन्दी
47 1970 बीरेन्द्रनाथ सरकार फ़िल्म निर्माता बंगाली
48 1969 देविका रानी अभिनेत्री हिन्दी