भारत में प्रमुख कृषि क्रांति और सम्बन्धित उत्पादन
भारत में प्रमुख कृषि क्रांति में हरित कृषि क्रांति से कृषि क्रांति का दौर माना जाता है
भारत की कृषि -भारत के कुल क्षेत्रफल के 51 % भाग पर खेती, 4 % भाग पर चारागाह, 21 % भूमि पर वन एवं 24 % भूमि बंजर तथा बिना उपयोग की भूमि है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
ऋतुओ के आधार पर फसलो का वर्गीकरण
- रबी की फसल- यह फसल अक्टूबर-नवंबर में बोई जाती है । मार्च-अप्रैल में काटी जाती है । जैसे- गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, आलू, राई इत्यादि ।
 - खरीफ की फसल- यह फसल जून-जुलाई में बोई जाती है और नवंबर-दिसंबर में काट ली जाती है । जैसे- धान, गन्ना, तिलहन, कपास, मक्का, तिल, ज्वार, बाजरा इत्यादि ।
 - जायद की फसल- मार्च से अप्रैल के मध्य बोई जाती हैं एवं जुन-जुलाई में काटी जाती हैं। इसके अंतर्गत सब्जियां, मक्का, खरबूज, तरबूह, अरबी, तरककड़ी, भिंड़ी आदि आती हैं।
 - नकदी फसल- वह फसल जो व्यापार के उद्देश्य से किसानों द्वारा की जाती है । जैसे- कपास, गन्ना, तंबाकू, जूट इत्यादि ।
 
भारत में प्रमुख कृषि क्रांति और सम्बन्धित उत्पादन की सूची
| क्र. सं. | क्रांति | उत्पादन -सम्बन्ध | 
| 1 | हरित क्रांति | खाद्यान्न उत्पादन | 
| 2 | श्वेत क्रांति | दुग्ध उत्पादन | 
| 3 | पीली क्रांति | तिलहन उत्पादन | 
| 4 | भूरी क्रांति | उर्वरक उत्पादन | 
| 5 | नीली क्रांति | मत्स्य उत्पादन | 
| 6 | लाल क्रांति | टमाटर/मांस उत्पादन | 
| 7 | गुलाबी क्रांति | झींगा मछली उत्पादन | 
| 8 | बादामी क्रांति | मासाला उत्पादन | 
| 9 | सुनहरी क्रांति | फल उत्पादन | 
| 10 | रजत क्रांति | अंडा उत्पादन | 
| 11 | कृष्ण क्रांति | बायोडीजल उत्पादन | 
| 12 | अमृत क्रांति | नदी जोड़ो परियोजनाएं | 
| 13 | काली क्रांति | पेट्रोलियम उत्पादन | 
| 14 | गोल्डन फाइबर क्रांति | जूट उत्पादन | 
| 15 | स्वर्ण क्रांति | फल /शहद उत्पादन | 
| 16 | सिल्वर फाइबर क्रांति | कपास उत्पादन | 
| 17 | सदाबहार क्रांति | कृषि से/ जैव तकनीकी | 
| 18 | धुसर/स्लेटी क्रांति | सीमेंट | 
| 19 | इंद्रधनुषीय क्रांति | सभी क्रांतियो पर निगरानी रखने हेतु | 
| 20 | सनराइज/सुर्योदय क्रांति | इलेक्ट्रॉनिक उधोग के विकास के हेतु | 
| 21 | सेफ्रॉन क्रांति | केसर उत्पादन से | 
| 22 | स्लेटी/ग्रे क्रांति | उर्वरको के उत्पादन से | 
| 23 | खाद्द श्रंखला क्रांति- | भारतीय कृषकों की 2020 तक आमदनी को दुगुना करने से | 
| 24 | व्हाइट गॉल्ड क्रांति | कपास उत्पादन से (तीसरी क्रांति) | 
| 25 | ग्रीन गॉल्ड क्रांति | चाय उत्पादन से | 
| 26 | खाकी क्रांति | चमड़ा उत्पादन से | 
| 27 | परामनी क्रांति | भिन्डी उत्पादन से | 
| 28 | मूक क्रांति | मोटे अनाजों के उत्पादन से | 
| 29 | हरित सोना क्रांति | बाँस उतपादन से | 
| 30 | गंगा क्रांति | भ्रष्टाचार के खिलाफ सदाचार पैदा करने हेतु (जोहड़े वाले बाबा/वाटर मैन ऑफ इंडिया/राजेन्द्र सिंह )द्वारा | 
| 31 | N.H.क्रान्ति- | स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से | 
- भारत में हरित क्रांति की शुरुआत 1966-67 ई0 मेंहुई थी, तथा भारत में इसके अग्रदूत एम0 एस0 स्वामीनाथन को माना जाता है, तथा विश्व में इसका जनक नार्मन ई0 बोरलॉग को माना जाता है।
 - हरित क्रांति का सबसे अधिक प्रभाव चावल और गेहूं फसल पर पड़ा । परन्तु चावल की तुलना में गेंहू के उत्पादन में अधिक वृद्धि हुई ।
 - केसर का एकमात्र उत्पादक राज्य जम्मू-कश्मीर है।
 - भारत मेंदुग्ध उत्पादन में श्वेत क्रांति लाने का श्रेय डॉ. वर्गीज कुरियन जाता है।
 - भारत में नीली क्रांति जनक अरुण कृष्णन हैं।
 - भारत में गुलाबी क्रांति का जनक दुर्गेश पटेल हैं।
 - भारत में स्वर्णिम क्रांति का जनक निर्पख तुतेज हैं।
 - भारत में लाल क्रांति का जनक विशाल तिवारी हैं।
 - भारत में सिल्वर क्रांति का जनक इंदिरा गाँधी हैं।
 - दुग्ध उत्पादन में भारत का प्रथम स्थान है।
 - भारत में सर्वोत्तम चाय दार्जिलिंग पैदा की जाती है।
 - स्वच्छ जलीय मछली का उत्पादन करने वाला राज्य पं. बंगाल है।
 - भारत का उर्वरक उत्पादन में विश्व में तीसरा स्थान है।
 - फल उत्पादन में भारत का द्वितीय स्थान है।
 - सब्जी उत्पादन में भारत का द्वितीय स्थान है।
 - पंजाब राज्य को ‘भारत का धान्य भंडार’ कहा जाता है।