Static GK, World

विश्व बैंक समूह के अध्यक्षों के नाम और उनके कार्यकाल की सूची (1946-2019)

विश्व बैंक समूह के अध्यक्षों के नाम और उनके कार्यकाल की सूची (1946-2019)

विश्व बैंक समूह के अध्यक्षों के नाम और उनके कार्यकाल की सूची (1946-2019)

विश्व बैंक ऋण देने वाली एक संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट संस्था है ।   जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों की अर्थ व्यवस्थाओं को एक व्यापक विश्व अर्थ व्यवस्था में शामिल करना और विकासशील देशों में ग़रीबी उन्मूलन के प्रयास करना तथा मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों को पुनर्निमाण और विकास के कार्यों में आर्थिक सहायता देना है। है ।  विश्व बैंक एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था है विश्व बैंक समूह पांच अन्तरराष्ट्रीय संगठनो का एक ऐसा समूह है जो देशो को वित्त और वित्तीय सलाह देता है। विश्व बैंक इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (IBRD)) के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में IBRD में 189 सदस्य देश हैं । विश्व बैंक समूह के मुख्यालय वाशिंगटन डी. सी. में है।
विश्व बैंक समूह में निम्न  पांच संस्थान शामिल हैं;

  1. अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (International Bank for Reconstruction and Development – IBRD) – दिसंबर, 1945 में स्थापित।
  2. अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (International Development Association – IDA) – सितंबर, 1960 में स्थापित।
  3. अंतर्राष्‍ट्रीय वित्‍त निगम (International Finance Corporation – IFC)- जुलाई, 1956 में स्थापित।
  4. बहुपक्षीय निवेश प्रत्‍याभूति एजेंसी (Multilateral Investment Guarantee Agency – MIGA ) – अप्रैल, 1988 में स्थापित।
  5. निवेश संबंधी विवादों के निपटान का अंतर्राष्‍ट्रीय केन्‍द्र (International Center for Settlement of Investment Disputes – ICSID) – अक्टूबर, 1966 में स्थापित।

विश्व बैंक के उद्देश्य (Objectives of World Bank):

  1. आर्थिक पुनर्निर्माण एवं विकास के लिए सदस्य देशों को दीर्धकालिक पूंजी प्रदान करना ।
  2. भुगतान संतुलन एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार के संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के लिए दीर्धकालिक पूंजी निवेश को प्रेरित करना।
  3. युद्ध के समय से शांतिपूर्ण अर्थव्यवस्था में सहज स्थांतरण हेतु विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना।

विश्व बैंक की संक्षिप्त जानकारी ( World Bank brief information)

स्थापना वर्ष 1945 ई०
स्थापना कर्ता जॉन मेनार्ड कीन्स और हैरी डेक्सटर व्हाइट
मूल संगठन विश्व बैंक समूह
मुख्यालय वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रथम अध्यक्ष यूजीन मेयर
वर्तमान अध्यक्ष 2019 डेविड मालपास

विश्व बैंक समूह के अध्यक्षों के नाम और उनके कार्यकाल की सूची (1946-2019)

(List of World Bank Presidents name and their tenure (1946-2019)

क्रमांक अध्यक्ष का नाम अवधि (कब से कब तक)
1 यूजीन मेयर (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1946–1946
2 जौन जे. मैक्लाय (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1947–1949
3 यूजीन आर. ब्लैक (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1949–1963
4 जॉर्ज वुड्स (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1963–1968
5 रॉबर्ट मैक्नामारा (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1968–1981
6 एल्डन डब्ल्यू क्लाउसेन (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1981–1986
7 बार्बर कॉनेबल (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1986–1991
8 लेविस टी. प्रेस्टन (संयुक्त राज्य अमेरिका) 1991–1995
9 सर जेम्स वोल्फेंसन (अमेरिका) 1995–2005
10 पॉल वोल्फोविट्ज (संयुक्त राज्य अमेरिका) 2005–2007
11 रॉबर्ट जोएलिक (संयुक्त राज्य अमेरिका) 2007–2012
12 जिम योंग किम (संयुक्त राज्य अमेरिका) 2012-2019
13 डेविड मालपास (संयुक्त राज्य अमेरिका) 2019 से अबतक

विश्व बैंक  के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मालपास है। विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने हाल ही में अचानक इस्तीफा दे दिया 13वें अध्यक्ष के तौर पर विश्व बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टटर्स ने 09 अप्रैल 2019 में डेविड मालपास को सर्वसम्मति से विश्व बैंक कार्यालय अध्‍यक्ष पद पर नियुक्‍त कर दिया है। उन्होनें विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में काम करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के डिप्टी के तहत अंतर्राष्ट्रीय मामलों के लिए ट्रेजरी के अंडर सेक्रेटरी के रूप में कार्य किया था।

Related Posts

You Might Also Like