India, Static GK

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के द्वारा लिखी गई प्रसिद्ध पुस्तकों की सूची एवं अनमोल विचार

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के द्वारा लिखी गई प्रसिद्ध पुस्तकों की सूची एवं अनमोल विचार

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के द्वारा लिखी गई प्रसिद्ध पुस्तकों की सूची एवं अनमोल विचार

(List of famous books written by Dr. Bhimrao Ambedkar and precious Quotes)


डॉ  भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में इंदौर के महू (म. प्र.) नामक स्थान में हुआ था इनका जन्म एक गरीब अस्पृश्य परिवार मे हुआ था। इनके पिता रामजी फौज में सूबेदार थे. इनकी माता का नाम भीमाबाई सकपाल था. 1907 में मैट्रिक और एल्फिन्स्टन कॉलेज से इन्होने इंटर परीक्षा पास की । कानून की उपाधि प्राप्त करने के साथ ही विधि, अर्थशास्त्र व राजनीति विज्ञान में अपने अध्ययन और अनुसंधान के कारण कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से कई डॉक्टरेट डिग्रियां भी अर्जित कीं।  सन 1936 में इन्होने ‘इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी’ राजनैतिक दल का गठन किया. उन्होंने छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष किया तथा दलितों और शोषितों को सामाजिक समानता का अधिकार दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया। 6 दिसंबर 1956 को अंबेडकर जी की मृत्यु हो गई।
1990 में  मरणोपरांत डॉ. भीम राव अम्बेडकरको भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के द्वारा लिखी गई प्रसिद्ध पुस्तकों की सूची
(List of famous books written by Dr. Bhimrao Ambedkar )

क्रमांक पुस्तक का नाम प्रकाशन का वर्ष
1 भारत का राष्ट्रीय अंश 1916
2 भारत में जातियां और उनका मशीनीकरण 1916
3 भारत में लघु कृषि और उनके उपचार 1917
4 मूल नायक (साप्ताहिक) 1920
5 ब्रिटिश भारत में साम्राज्यवादी वित्त का विकेंद्रीकरण 1921
6 रुपये की समस्या: उद्भव और समाधान 1923
7 ब्रिटिश भारत में प्रांतीय वित्त का अभ्युदय 1925
8 बहिष्कृत भारत (साप्ताहिक) 1927
9 जनता (साप्ताहिक) 1930
10 जाति विच्छेद 1937
11 संघ बनाम स्वतंत्रता 1939
12 पाकिस्तान पर विचार 1940
13 श्री गाँधी एवं अछूतों की विमुक्ति 1942
14 रानाडे, गाँधी और जिन्ना 1943
15 कांग्रेस और गाँधी ने अछूतों के लिए क्या किया 1945
16 शूद्र कौन और कैसे 1948
17 महाराष्ट्र भाषाई प्रान्त 1948
18 भगवान बुद्ध और उनका धर्म 1957

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनमोल विचार (Dr. Bhimrao Ambedkar Quotes in Hindi)

Quote 1: सागर  में  मिलकर  अपनी  पहचान  खो  देने  वाली  पानी  की  एक  बूँद  के  विपरीत , इंसान  जिस  समाज  में  रहता  है  वहां  अपनी  पहचान  नहीं  खोता। इंसान  का  जीवन  स्वतंत्र  है। वो  सिर्फ  समाज  के  विकास  के  लिए  नहीं  पैदा  हुआ   है , बल्कि  स्वयं  के  विकास  के  लिए  भी पैदा  हुआ   है।
Quote 2: मनुष्य नश्वर है। उसी तरह विचार भी  नश्वर  हैं । एक विचार को प्रचार-प्रसार की जरूरत है जैसे एक पौधे में पानी की जरूरत की जरूरत होती है। अन्यथा दोनों मुरझा जायेंगे और मर जायेंगे।
Quote 3: हमें अपने पैरों पर खड़े होना है। अपने अधिकार के लिए लड़ना है तो अपनी ताकत और बल को पहचानो क्योंकि शक्ति और प्रतिष्ठा संघर्ष से ही मिलती है।
Quote 4: भाग्य में नहीं, अपनी शक्ति में विश्वास रखो।
Quote 5: बुद्धि का विकास ही मानव अस्तित्व का सबसे बड़ा लक्ष्य होना चाहिए।
Quote 6: इंसान सिर्फ समाज के विकास के लिए नहीं पैदा हुआ है, बल्कि स्वयं के विकास के लिए पैदा हुआ है।
Quote 7: जीवन लम्बा होने की बजाय महान होना चाहिये।
Quote 8: मैं उस धर्म को पसंद करता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे की भावना सिखाता है।
Quote 9: जो अपना इतिहास भूल जाते हैं वो कभी इतिहास नहीं बना सकते।
Quote 10: मैं किसी समाज की उन्नति को महिलाओं की उन्नति से मापता हूँ।
Quote 11: सबसे पहले और अंत तक हम एक भारतीय हैं।
Quote 12: कानून और व्यवस्था, राजनीति के शरीर की दवायें हैं और जब शरीर बीमार हो जाये तो तो दवाइयों को अपना काम करना चाहिए।
Quote 13: पति-पत्नी के बीच का संबंध घनिष्ठ मित्रों के संबंध के समान होना चाहिए।
Quote 14: हिंदू धर्म में, विवेक, कारण और स्वतंत्र सोच के विकास के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।
Quote 15: जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता  है, वो आपके किसी काम की नहीं।

Related Posts

You Might Also Like