India, Static GK

भारत के राज्यपाल और उपराज्यपाल की वर्तमान सूची PDF Download

भारत के राज्यपाल और उपराज्यपाल की वर्तमान सूची PDF Download

भारत के राज्यपाल और उपराज्यपाल की वर्तमान सूची PDF Download

राज्यपाल (Governor)

अनुच्छेद 153 के तहत् प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल का प्रावधान  है।  राज्यपाल केंद्र सरकार का प्रतिनिधि होता है और केंद्र में राष्ट्रपति की तरह राज्यों में कार्यपालिका की शक्ति उसके अंदर निहित होती है।  प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन एक ही राज्यपाल को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है राज्यपाल राज्य का प्रथम व्यक्ति होता है। लेकिन वास्तविक शक्तियां मुख्यमंत्री के पास होती है। राज्य की सारी कार्यकारी शक्तियां राज्यपाल के पास होती है और सभी कार्य उन्हीं के नाम से होते हैं। राज्यपाल विभिन्न कार्यकारी कार्यो के लिए महज अपनी सहमति देता है। भारतीय संविधान के मुताबिक, राज्यपाल स्वतंत्र रूप से कोई भी बड़ा निर्णय नहीं ले सकता है। राज्य की कार्यकारी शक्तियां मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के अधीन होती है।

राज्यपाल की योग्यता (Governor’s Eligibility) –

  1. वह भारत का नागरिक हो,
  2. वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो,
  3. किसी भी लाभ के पद पर न हो,
  4. वह राज्य विधानसभा का सदस्य चुने जाने के योग्य हो।
  5. वह राज्य से बाहर का व्यक्ति हो

राज्यपाल की नियुक्ति (Appointment of governor )

राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा पांच वर्ष के लिए की जाती है। संविधान के अनुच्छेद 155 के अनुसार- राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से की जाएगी, किन्तु वास्तव में राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री की सिफ़ारिश पर की जाती है।

शपथ

राज्यपाल पद ग्रहण  उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश या उसकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ न्यायाधीश  के सम्मुख अपने पद की शपथ लेता है ।

राज्यपाल का कार्यकाल (Governor’s tenure ) –

राज्यपाल पद ग्रहण की तिथि से 5 वर्ष तक अपने पद पर बने रहेगें। इसके पूर्व वह अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को दे सकते हैं या राष्ट्रपति उसे पदमुक्त कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त कार्य करता है। अतः उसे महाभियोग से नहीं हटाया जा सकता। राज्यपाल को हटाये जाने का संविधान में कोई आधार वर्णित नहीं है। अतः उसे किसी भी आधार पर हटाया जा सकता है।
भारत के राज्यपाल और उपराज्यपाल की वर्तमान सूची 

क्र. राज्य का नाम  राज्यपाल का नाम पदग्रहण (कार्यकाल अवधि)
1 आन्ध्र प्रदेश ई.एस.एल. नरसिम्हन 28 दिसंबर 2009
2 अरुणाचल प्रदेश बी.डी. मिश्रा 3 अक्टूबर 2017
3 असम बनवारीलाल पुरोहित 10 अक्टूबर 2017
4 बिहार लालजी टण्डन 22 अगस्त 2018
5 छत्तीसगढ़ श्री आनंदीबेन पटेल 15 अगस्त 2018
6 गोवा मृदुला सिन्हा 31 अगस्त 2014
7 गुजरात ओम प्रकाश कोहली 16 जुलाई 2014
8 हरियाणा सत्यदेव नारायण आर्य 22 आगस्त 2018
9 हिमाचल प्रदेश आचार्य देवव्रत 12 अगस्त 2015
10 जम्मू और कश्मीर सत्यपाल मलिक 22 अगस्त 2018
11 झारखण्ड द्रौपदी मुर्मू 18 मई 2015
12 कर्नाटक वजुभाई वाला 1 सितंबर 2014
13 केरल पी. सथाशिवम 5 सितंबर 2014
14 मध्य प्रदेश आनंदीबेन पटेल 23 जनवरी 2018
15 महाराष्ट्र सी. विद्यासागर राव 30 अगस्त 2014
16 मणिपुर नजमा हेपतुल्ला 21 अगस्त 2016
17 मेघालय तथागता रॉय 22 अगस्त 2018
18 मिजोरम निर्भय शर्मा 26 मई 2015
19 नागालैंड पद्मनाभ आचार्य 19 जुलाई 2014
20 ओडिशा गणेशी लाल 29 मई 2018
21 पंजाब वी.पी. सिंह बदनौर 22 अगस्त 2016
22 राजस्थान कल्याण सिंह 04 सितंबर 2014
23 सिक्किम गंगा प्रसाद 20 जुलाई 2013
24 तमिलनाडु बनवारीलाल पुरोहित 6 अक्टूबर 2017
25 तेलंगाना ई॰एस॰एल॰ नरसिंहन, (अतिरिक्त प्रभार) 2 जून 2014
26 त्रिपुरा कप्तान सिंह सोलंकी 22 अगस्त 2018
27 उत्तर प्रदेश राम नाईक 22 जुलाई 2014
28 उत्तराखण्ड बेवी रानी मौर्या 22 अगस्त 2018
20 पश्चिम बंगाल केशरी नाथ त्रिपाठी 24 जुलाई 2014

उपराज्यपाल :- अंडमान व निकोबार द्वीप समूह , दिल्ली , पुडुचेरी
प्रशासक:- दादरा और नागर हवेली , दमन और दीव, लक्षद्वीप
नोट : पंजाब का राज्यपाल अपने दायित्व के साथ साथ चंडीगढ़ का प्रशासक भी होता है
भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासकों के नाम की सूची 

क्र. केंद्र शासित प्रदेश उपराज्यपाल / प्रशासक नाम   पदग्रहण (कार्यकाल अवधि)
1 अंडमान व निकोबार  द्वीप उपराज्यपाल एडमिरल डी.के. जोशी 09 अक्टूबर 2017
2 चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर 22 अगस्त 2016
3 दादरा और नागर हवेली प्रशासक प्रफुल्ल खोदा पटेल 30 दिसंबर 2016
4 दमन और दीव प्रशासक प्रफुल्ल खोदा पटेल 29 अगस्त 2016
5 दिल्ली उपराज्यपाल अनिल बाजपेई 31 दिसंबर 2016
6 लक्षद्वीप प्रशासक फारूक खान 6 सितंबर 2016
7 पुडुचेरी उपराज्यपाल किरण बेदी 29 मई 2016

भारत के राज्यपाल और उपराज्यपाल की वर्तमान सूची PDF

Download Click here

 

You Might Also Like